25.1 C
Rudrapur
Thursday, April 30, 2026

नैनीझील में शव मिलने से मची सनसनी, MBPG कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर के रूप में हुई पहचान…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,नैनीताल। नैनीझील में सुबह-सुबह कुछ लोगों नए शव को उतरते हुए देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तल्लीताल पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। शव की पहचान एमबीपीजी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर के रूप में हुई है।

नैनीझील में शव मिलने से मची सनसनी

मिली जानकारी के मुताबिक नैनीझील से मिले शव की पहचान शव से मिले दस्तावेजों के आधार हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे मृतक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है लेकिन कोई सुधार नहीं है। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे। गुरूवार शाम ब वो घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई लोकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर