43.1 C
Rudrapur
Thursday, June 11, 2026

जनसेवा की मिसाल: असहाय वृद्धा को स्वयं अस्पताल लेकर पहुंचे पूर्व विधायक

अवश्य पढ़ें

किच्छा। क्षेत्र में चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एक बीमार वृद्ध महिला की मदद कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। प्रतापपुर कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान लगभग 70 वर्षीय रामवती ने अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देते हुए अस्पताल पहुंचाने में असमर्थता जताई। वृद्ध महिला ने बताया कि उनके पुत्र मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और घर पर केवल बुजुर्ग पति मौजूद हैं। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था।

स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्काल महिला को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज तिवारी से संपर्क कर महिला के उपचार की व्यवस्था कराई। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा वृद्धा का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया गया।

इस दौरान राजेश शुक्ला ने कहा कि जनसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों और असहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए तथा वह क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर