न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। सितारगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। काशीपुर रोड पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्हें प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का अपार प्रेम और समर्थन मिल रहा है, जो यह संकेत देता है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और मेहनत यह साबित कर रही है कि उत्तराखंड में कांग्रेस फिर से सरकार बनाने जा रही है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस को समर्थन देगी।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब झूठ और फरेब की राजनीति को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
गोदियाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ममता हालदार, उमा सरकार, बेबी सरकार, नासिर अली, बाबू विश्वकर्मा, नरेश सागर, श्रीनाथ विश्वास, किशोर हालदार, नारायण हालदार, सतीश राजपूत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


