किच्छा/रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नारायण पाठक को संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने खुशी व्यक्त की है।
इस अवसर पर श्री नारायण पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भी विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला एवं साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र के विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका नगला अध्यक्ष सचिन शुक्ला, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद इफ्तिखार हुसैन, नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, सभासद संदीप अरोड़ा, नाजिम मलिक,अखिलेश यादव, बृजेश यादव, अन्य लोग शामिल रहे
क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से परिषद को नई दिशा मिलेगी और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।


