35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा आयोजित, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। महान मराठा शासिका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र मिश्रा ने किया। शोभायात्रा की शुरुआत कस्तूरी वाटिका से हुई और इसका समापन दक्ष चौक पर हुआ। कार्यक्रम की विशेषता रही कन्या रूपी अहिल्याबाई होल्कर का प्रतीकात्मक स्वरूप, जिसमें एक बालिका को रानी के रूप में सजाया गया।

उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक सक्षम प्रशासक थीं, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लोककल्याण, धर्म, न्याय और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया। 1767 से 1795 तक उन्होंने इंदौर की होल्कर रियासत पर शासन किया और अपनी न्यायप्रियता व दूरदर्शी सोच से शासन को एक नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और जनसेवा को अपनी शासन नीति का मूल आधार बनाया। उनके कार्यों में सड़कों का निर्माण, जल स्रोतों की स्थापना, मंदिरों का पुनरुद्धार और महिला शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल था। बदरीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ जैसे अनेक धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के गौचर क्षेत्र को यह नाम दिलाने में भी अहिल्याबाई की भूमिका रही। उन्होंने यह भी कहा कि आज की नारी शक्ति को लोकमाता से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में अग्रसर होना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वाति शर्मा, उर्मिला मिश्रा, साधना शर्मा, नीति सिंह, जितेंद्र संधू, मोर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महारानी की 300वीं जयंती को देशभर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहयोग से मनाया जा रहा है।
आहिल्या

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर