मंत्री कैड़ा बोले— शहर बदलेगा नया रूप
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रूद्रपुर के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तेजी से विकास कार्य कर रही है और रूद्रपुर को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इसके अलावा देवभूमि जयंती योजना के तहत वार्ड 3 स्थित सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 159.24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शहर में 494.68 लाख रुपये की लागत से हॉट मिक्स सड़कों का निर्माण और 485.90 लाख रुपये से सड़कों के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। नगर निगम की बाउंड्री वॉल और नए गेट के निर्माण के लिए 94.14 लाख रुपये की योजना का भी शिलान्यास किया गया।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि रूद्रपुर में हो रहे विकास कार्य शहर को मॉडल शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सभी योजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


