36.9 C
Rudrapur
Friday, June 12, 2026

विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र कृष पपनाई ने राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। विजडम पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र कृष पपनाई ने सातवीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 जून तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हल्द्वानी में किया गया था। कृष पपनाई ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने अपने सभी मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेघालय के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।कृष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह पटवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मधवाल तथा समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने कृष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि कृष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन यह साबित करती है कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि कृष भविष्य में भी खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छूते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर