39.4 C
Rudrapur
Wednesday, May 13, 2026

सी0बी0एस0ई0 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर० ए० एन० पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के बच्चों ने एक बार फिर लहराया परचम

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर । सी०बी०एस०ई० कक्षा 12वीं के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के छात्र अभय कक्कड ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त का विद्यालय मे प्रथम स्थान, ज्योति सिंहवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा मॉलश्री शर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर श्री एच०के० राय, निर्देशक महोदय श्री मोहित राय, प्रबंधक महोदया श्रीमती निधि राय, तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ममता बिष्ट, ने बच्चों तथा उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सदा सफलता की ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया। एक बार फिर आर०ए०एन० के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की और आर०ए०एन० एवं अपने क्षेत्र का नाम सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया। इस वर्ष भी परीक्षाफल परिणाम शत प्रतिशत रहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर