39.8 C
Rudrapur
Saturday, June 13, 2026

शक्तिफार्म में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संगठन विस्तार के साथ चुनावी एकजुटता का संदेश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को टैगोर नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ब्लॉक, यूथ एवं महिला कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित कर संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रभावी जवाब दे सकता है। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बंगाली समाज की लंबे समय से उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के नाम पर वर्षों से केवल राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। नेताओं ने याद दिलाया कि वर्ष 2002 में हल्द्वानी की एक जनसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका। कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर विकास के नाम पर किसानों और बंगाली समाज की जमीनों को उद्योगों के लिए अधिग्रहित करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि बड़े स्तर पर मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि गरीब व्यक्ति अपने घर के निर्माण के लिए मिट्टी लाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यकारिणी विस्तार के तहत नारायण सरकार, सुकुमार चक्रवर्ती, भुवन चन्द्र शर्मा, श्रीकान्त मिस्त्री, रंजीत मंडल, विष्णु तरफदार, बलकार सिंह, कमल मंडल, गणेश वैद्य, सुखरंजन शील, शशीभूषण विश्वास, नृपेन अधिकारी, अमित माझी, कैलाश पाल, गुरमीत सिंह, मुकेश शील, सुकुमार विश्वास, विधान शील, रवि हालदार, निर्मल मिस्त्री, संजय वैद्य, किशोर बाला, विमल मंडल, निधु मंडल, प्रशांत मंडल, गुरनाम सिंह, रामानंद, चंदु, परिमल ढाली, मृत्युंजय बर्मन, मनीमोहन, विशाल विश्वास, निर्मल मंडल, गोपाल दास, सपना ओझा, गुड़िया, बसंती, सावित्री, मेनका, माया, सुषमा, जया मंडल और कनिका सहित अनेक कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से जनता परेशान है तथा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिश दुबे, करण जंग, नारायण सिंह बिष्ट, नवतेज पाल, अख्त्यार अहमद पटौदी, जावेद मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व राज्य मंत्री बलवंत सिंह बोरा, गणेश उपाध्याय, सरताज अहमद, हसनैन मलिक, मधुसूदन सरकार, हरपाल सिंह, नसीम मलिक, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, सुमिंदर यादव, विभूति प्रसाद, भगवान पांडेय, विजेंदर मोमी, आन सिंह रावत, किशोर हालदार, सुकुमार, मनोज सुतार, अमित सरकार, उत्तम हालदार, समीर मलिक, अर्जुन विश्वास और पियूष हीरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बलवंत सिंह बोरा ने किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर