न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। विदेश में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिला। कथावाचक रामचन्द्र राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और उसका अपमान पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। ज्ञापन मे विदेश में तिरंगे को फाड़ने और कुचलने जैसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित लोगों की तत्काल गिरफ्तारी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान रामचन्द्र राय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में प्रभावी हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की। साथ ही देशवासियों से भी राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने और इस विषय पर जनजागरण करने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान त्रिनाथ मंडल, रामगोपाल सरकार, अनिमेष सरकार, आनंद राय, राजू बर्मन, सुखदेव कुमार, विजय कुमार, सुप्रितम राय, हरिचंद एवं अशोक बिस्वास सहित कई लोग मौजूद रहे।
तिरंगे के अपमान की घटना पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग


