38.1 C
Rudrapur
Monday, April 20, 2026

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर संगठन में जोश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट किच्छा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने सभी पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उवैश अंसारी, फ़ैज़ल खान और सूर्य प्रताप गौतम को यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तथा अशोक राय और पवन बिष्ट को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विधायक बेहड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को अभी से संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, एडवोकेट सर्वेश कुमार सिंह, दिनेश पंत, परिमल राय, तरुण नेगी, अशोक मंडल, मोनिका ढाली, सोफिया नाज, फरमान सिद्दीकी, उमर अली, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर